रिवर्ट करने पर प्रति आवेदन सौ रुपये का दंड भरेंगे सीओ
दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं राजस्व कार्यों में तेजी के लिए बुधवार को बैठक हुई। डीएम ने रिवर्ट बैक वाले आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की। सभी सीओ को निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से रिवर्ट नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेज की कमी हो तो संबंधित रैयत से संपर्क स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए आवेदन का निष्पादन सुनिश्चित करें। कहा कि यदि किसी सीओ के द्वारा अनावश्यक रूप से आवेदन रिवर्ट किया जाता है, तो प्रति आवेदन उनके वेतन से 100 रुपये दंड अधिरोपित करने के लिए अपर समाहर्ता (राजस्व) को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।डीएम यह भी पढ़ें- रिवर्ट करने पर प्रति आवेदन सौ रुपये का दंड भरेंगे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.