रामगढ़, मार्च 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड बुधबाजार स्थित शिवमंदिर प्रांगण में शुक्रवार को महिला श्रद्धालुओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुस्मिता गुहा और संचालन डॉली सागर ने किया। बैठक में देवी अन्नपूर्णा की पूजा धूमधाम से करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बताया गया कि 26 मार्च को मंदिर प्रांगण में देवी अन्नपूर्णा की विधिवत पूजा-अर्चना होगी। वहीं शाम को भोग-भंडारे का भी आयोजन होगा। रामनवमी पूजा को लेकर 27 मार्च को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा मंदिर में यथावत रहेगी। तीसरे दिन 28 मार्च को प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। बैठक में चंदना मुखर्जी, मीता चक्रवर्ती, नुपूर सिन्हा, जया सरकार, जया मुखर्जी, गीता सिंह, सोनी देवी, अमिता बोस, उषा देवी आदि शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.