बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक किन्नर ने अपने शादीशुदा प्रेमी के रिलेशन बनाने के दबाव के चलते साजिश के तहत दोस्तों से हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसजेंडर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।साक्षर की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी मृतक की पहचान सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के बिलसूरी गांव निवासी 24 वर्षीय साक्षर कौशिक के रूप में हुई है। साक्षर की करीब डेढ़ साल पहले शिवानी से शादी हुई थी। परिवार में वह अपने पिता संजीव कौशिक के साथ ड्राई क्लीनिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार, 30 मार्च की रात उसका दोस्त और पड़ोसी देवेश उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। देवीपुरा इलाके म...