नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- आजकल रिश्तों के मायने बदल चुके हैं और रिलेशनशिप की डिक्शनरी में कई नए शब्द जुड़ चुके हैं। Gen Z के रिलेशनशिप में हर दिन कुछ नया देखने और सुनने को मिलता है। उनके रिश्तों में आपको नए शब्द, नए ट्रेंड्स, और नए एक्सपीरिएंस देखने को मिलेंगे। वह लोग प्यार में ठहराव नहीं खोजते बल्कि अपना मूड और पर्सनल स्पेस को प्राथमिकता देते हैं। आज हम Gen Z कपल्स के बीच फेमस हो रहे सॉफ्ट लॉन्च (Soft Launch) और हार्ड लॉन्च (Hard Launch) के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आजकल रिलेशनशिप में ये ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। क्या होता है सॉफ्ट लॉन्च? रिलेशनशिप को ज्यादातर लोग छिपाकर रखते हैं। कभी ये फैमिली की वजह से होता है, तो कभी जब हम खुद ही श्योर नहीं होते। सॉफ्ट लॉन्च Gen Z कपल्स के बीच ऐसा त...