नई दिल्ली, मार्च 4 -- साउथ के सुपरस्टार यश की टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का 19 मार्च को धुरंधर के पार्ट 2 से क्लैश होना था। फैंस इस क्लैश को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। टॉक्सिक की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। रिलीज डेट पोस्टपोन होते ही टॉक्सिक आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट से भी बाहर हो गई है।क्यों पोस्टपोन हुई साउथ के सुपरस्टार यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट? टॉक्सिक की रिलीज डेट 19 मार्च से आगे बढ़ाकर 04 जून कर दी गई है। हालांकि, ये फैसला धुरंधर 2 की रिलीज डेट से जुड़ा नहीं है। दरअसल, अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बने जंग के हालातों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। म...