नई दिल्ली, मार्च 25 -- भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लैटफॉर्म्स अब अपने बहुप्रतीक्षित IPO की तैयारी में जुट गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने मुंबई में होने वाली लिस्टिंग से पहले 13 बड़े विदेशी निवेशकों के साथ हिस्सेदारी बेचने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है।हर निवेशक 8% हिस्सेदारी बेच सकता है सूत्रों के अनुसार, जियो प्लैटफॉर्म्स अपने मौजूदा निवेशकों से उनकी हिस्सेदारी का करीब 8% बेचने को कह रही है। यह स्टेक सेल IPO के तहत "ऑफर फॉर सेल" (OFS) मॉडल के जरिए होगा, जिसमें कंपनी खुद पैसा नहीं जुटाती, बल्कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बाजार में बेचते हैं। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, 1600 अंक से अधिक चढ़ गया सेंसेक्समेटा, गूगल के फंड्स भी शामिल इस लिस्ट में दुनिया के बड़े निवेशक शामिल हैं, ज...