नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स और नोमुरा का भरोसा कायम है। कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों के बाद दोनों ब्रोकरेज ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। गोल्डमैन सैक्स ने RIL के शेयर के लिए Rs.1,840 और नोमुरा ने Rs.1,560 का टार्गेट प्राइस दिया है। वैसे तो शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 के बंद भाव के आधार पर गोल्डमैन सैक्स का टार्गेट करीब 58% और नोमुरा का टार्गेट करीब 34% की संभावित तेजी का संकेत देता है, लेकिन यह शेयर सोमवार 2 नवंबर को 12 प्रतिशत उछलकर इसके टार्गेट की ओर कदम बढ़ा दिया है। हालांकि, ये टार्गेट ब्रोकरेज के अनुमान हैं। शेयर वास्तव में कितना ऊपर जाएगा, यह कंपनी के प्रदर्शन और बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।शानदार तिमाही नतीजों से बढ़ा भरोसा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित...