नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों को लेकर बाजार के जानकार बुलिश हैं। शुक्रवार शाम को नतीजे जारी होने के बाद जितने भी एनालिस्ट्स ने अपनी राय दी है, उनमें से अधिकांश ने इस स्टॉक को 'खरीदने' की सलाह दी है। कुल 34 एनालिस्ट्स में से 33 ने 'बाय' रेटिंग दी है, जबकि सिर्फ एक ने 'बेचने' का सुझाव दिया है।गोल्डमैन सैक्स ने सबसे ऊंचा टार्गेट दिया अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने रिलायंस के लिए सबसे अधिक 1,910 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। यह शुक्रवार के बंद भाव से 44 प्रतिशत की तेजी का संकेत देता है। यानी अगर यह टार्गेट पूरा होता है, तो निवेशकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।नोमुरा को जियो आईपीओ से बड़ी उम्मीदें जापानी ब्रोकरेज नोमुरा ने भी रिलायंस पर अपनी 'खरीद' की राय बरकरार रखी है। उसने 1,680 रुपये का प्राइस टार्गे...