नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- भारत में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और 7-Eleven की 5 साल पुरानी फ्रेंचाइजी साझेदारी खत्म होने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2021 में भारत में 7-Eleven के कन्वीनियंस स्टोर शुरू करने के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन कारोबार को पर्याप्त मुनाफा नहीं मिल सका। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, दोनों कंपनियां करीब 60 स्टोर में से ज्यादातर को बंद करने की तैयारी कर रही हैं। कुछ आउटलेट्स पर बचा हुआ स्टॉक बेचने के बाद उन्हें बंद किया जा सकता है। आइए इसको जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट की गिरावट पर क्या आज लगेगा ब्रेक? गिफ्ट निफ्टी के क्या हैं संकेत?भारत में 7-Eleven का बिजनेस क्यों नहीं चला? भारत में 7-Eleven को उतारने का मकसद ग्राहकों को पड़ोस में डेली की जरूरत का सामान जल्दी उपलब्ध कराना था। ...