हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी। व्हाइट हॉल स्कूल लामाचौड़ की छात्रा रिया खड़ायत ने सीबीएसई क्लस्टर-19 नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। कक्षा 9 की छात्रा रिया ने अंडर-17 बालिका भाला फेंक प्रतियोगिता में 39.08 मीटर का शानदार थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 23 से 25 जुलाई 2026 तक रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मवाना उत्तर प्रदेश में हुई। विद्यालय प्रबंधन ने रिया की सफलता को पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक मिताली, अनंत एरिक्सन, प्रधानाचार्या नीना मनराल व सभी शिक्षकों ने रिया की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...