रियावली नंगला में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हंगामा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला का शव मकान के कमरे से पंखे से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया। मृतक का पोस्टमार्टम कराने को परिजन व ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। परिजन मृतक का पोस्टमार्टम कराना चाहते थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। घंटों चले हंगामे के बाद परिजनों ने महिला के शव को उठाकर पुलिस को दिया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।
शादी और मौत की जानकारी मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई गांव निवासी इकबाल ने अपनी बेटी शाहिन की शादी करीब 14 साल पूर्व रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव निवासी मुरसलिन के साथ की थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.