मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव में बाइक की साइड लगने को लेकर हुए दो पक्षों में हुए विवाद में मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। दस से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और दोनों पक्षों की तहरीर पर 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से 16 को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से गांव में अफरातफरी मची है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हाजीपुर गांव निवासी मारूफ पुत्र वकालत ईद के दिन रियावली नंगला गांव आ रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर रियावली निवासी प्रवेश को बाइक की साइड लग गई। मारूफ के साथ हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद हो...