नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग को वेपिंग (ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना) की सजा मिली है। वह मंगलवार को आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए पकड़े गए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 24 वर्षीय पराग के खिलाफ एक्शन लेते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोका। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ गया है। पराग को खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया गया है। पराग ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन किया। आचार संहिता के नियम 2.21 में कहा गया है कि यह नियम उन सभी प्रकार के आचरणों को अपने दायरे में लाने के लिए बनाया गया है जिनसे खेल की छवि को नुकसान पहुंचता है और जिनका उल्लेख आचार संहिता में कहीं और (विशेष रूप से नियम 2.20 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.