नई दिल्ली, मार्च 19 -- आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) 30 मार्च को अपना अभियान शुरू करेगी। आरआर की पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से टक्कर होगी। संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद रियान पराग को राजस्थान की कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि, 24 वर्षीय पराग को कप्तान नियुक्त करने पर लक्ष्मीपति बालाजी हैरान हैं। उन्होंने इसे जुआ करार दिया। बता दें कि आरआर ने ऑक्शन से पहले सीएसके के साथ 'ट्रेड' में सैमसन को दिया था और उनकी जगह रवींद्र जडेजा को सैम करन को शामिल किया। सैमसन ने कई साल तक राजस्थान की बागडोर संभाली थी।'मैं इस फैसले से थोड़ा हैरान हूं' बालाजी ने जियोस्टार से कहा, "मैं इस फैसले से थोड़ा हैरान हूं, खासकर जब आपके पास यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा और सैम...