नई दिल्ली, जून 11 -- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की गुरुवार को दाहिने कंधे की सर्जरी हो गई। फ्रेंचाइजी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र के प्लेऑफ में पहुंचाने वाले पराग की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला की निगरानी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुई। यह ऑलराउंडर जल्द ही बेंगलुरु में बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में उपचार के बाद उबरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। उनके अगस्त के तीसरे सप्ताह में दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाले 2026-27 घरेलू सत्र के शुरूआती हिस्से से बाहर रहने की संभावना है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ''फिलहाल उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है क्योंकि पूरा ध्यान उनके पूरी तरह ठीक होने पर है। '' पराग को पहले दांबुला में चल रही त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए का उप-कप्तान बनाय...