नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को जोररदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि कम से कम एक दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं मरने वालों में सऊदी अअरब, बांग्लादेश, फिलिसस्तीन, एजिप्ट, जॉर्डन, सुडान और सीरिया के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हूतियों ने यह हमला किया था। इसके बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका है। हमले के बाद आनन-फानन में कुछ यात्रियों को वहां से बाहर निकाला गया। इस बीच, एतिहाद और कतर एयरवेज ने अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें कुछ को सोमवार तक के लिए रद्द किया गया है। घटना के बाद एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस वाहन हवाई अड्डे के आसपास देखे गए। यह जानकारी एक चश्मदीद और मामले की जानकारी ...