हजारीबाग, दिसम्बर 28 -- बरही प्रतिनिधि। रियाडा स्थित फैक्ट्री में काम कर रही महिला मजदूर काम करने के दौरान घायल हो गई। यशोदा देवी पति चंदन साव ग्राम मेढ़कुरी निवासी फैक्ट्री में मजदूर का काम कर रही थी। फैक्ट्री में काम करने के दौरान फैक्ट्री के अन्दर क्रेन से तार का बंडल उपर से गिर गया जिसकी चपेट में आकर यशोदा देवी घायल हो गई। घायल को पहले इलाज के लिए सिंघरावां ले जाया गया वहां डॉक्टर के पास दिखाया गया। उसकी हालत ठीक नही होने पर फिर उसे बरही के स्थानीय क्लिनिक में इलाज कराया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि यहां भी इलाज ठीक से नहीं हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...