सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घोरावल नगर स्थित वार्ड चार में रियल स्टेट कारोबारी वृद्ध का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। उसके गले पर मिले निशान से गला घोट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 62 वर्षीय ओमप्रकाश भारद्वाज पुत्र राम निहोर घोरावल नगर के वार्ड चार में मकान बनाकर रहते थे। वे पिछले छह वर्ष से रियल स्टेट का कारोबार करते थे। उनके साथ उनके दो पुत्र विकास और आकाश भी रहते थे। उनकी पत्नी और एक पुत्री मुम्बई में रहती हैं। मृतक के पुत्रों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वे घोरावल के धुरकरी गांव में पिता द्वारा बनवाए गए हनुमान मंदिर पर चले गए थे। वहा बाटी-...