वाराणसी, अगस्त 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की शुक्रवार को सर्किट हाउस में बिल्डरों, डेवलपरों के साथ बैठक हुई। इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि रियल एस्टेट परियोजना में निवेश करने से पहले यूपी रेरा पोर्टल पर उसकी सभी जानकारियों का सत्यापन अवश्य करना चाहिए। केवल आकर्षक विज्ञापनों या प्रचार के आधार पर निवेश का निर्णय आत्मघाती हो सकता है। बैठक में रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम 2016 के प्रावधानों तथा यूपी रेरा की शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी दी गई। संजय भूसरेड्डी ने कहा कि यूपी रेरा का उद्देश्य केवल विवादों का समाधान करना ही नहीं, उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भी है। विनियामक प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार...