नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। हरिद्वार में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को डेवलपर बताते हुए पीड़ित से एक प्रोजेक्ट में पैसा निवेश करवा लिया। फर्जीवाड़े का पता चलने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का रूख किया। इसके बाद तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर पंजाबी बाग थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित आशीष चंद अपने परिवार के साथ पश्चिम पुरी इलाके में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि प्रेरणा प्रधान, अजीतेश प्रधान और एलन माइकल ने उन्हें हरिद्वार (उत्तराखंड) में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा दिया था। आरोपियों ने खुद को अ...