देहरादून, दिसम्बर 17 -- देहरादून। उत्तराखंड में कार्यरत रियल एस्टेट चैनल भागीदारों के लिए 17 दिसंबर को गर्ग रियल एस्टेट सर्विसेज की ओर से हैरिटेज स्कूल ग्राउंड में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भागीदारों को एक साझा मंच प्रदान करना, टीम भावना और खेल कौशल को बढ़ावा देना तथा व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना था। प्रतियोगिता द हेरिटेज स्कूल के क्रिकेट मैदान में संपन्न हुई और इसमें कुल 10 ओवर की पारी खेली गई। इस अवसर पर आयोजकों ने भागीदारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ सहभागियों में उत्साह और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...