फरीदाबाद, फरवरी 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड और रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) जैसी अहम घोषणाओं से स्मार्ट सिटी के रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर ग्रेटर फरीदाबाद में वर्षों से अटकी आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएं अब फिर से शुरू हो सकेंगी। इससे न सिर्फ निवेशकों के फंसे करोड़ों रुपये निकलने की राह खुलेगी, बल्कि निर्माण गतिविधियों में तेजी आने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अब तक बड़ी परियोजनाओं में जोखिम के कारण बैंक और वित्तीय संस्थान कर्ज देने से बचते रहे थे। इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड के जरिए बैंकों को गारंटी मिलने से उन्हें भरोसा मिलेगा और अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता आसान होगी। वहीं, आरईआईटी के माध्यम से परिसंपत्तियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.