रांची, जून 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रिम्स-2 के तहत राजधानी रांची में बनने वाले 2,800 बेडेड मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए निविदा जारी की गई है। झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) ने सोमवार को यह निविदा जारी की है। निविदा सूचना के अनुसार, यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा वित्तपोषित जागृति (झारखंड एक्शन फॉर जेनरेटिंग रिस्पॉन्सिव एंड इंक्लूसिव ट्रांसफॉर्मेशंस इन हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर) परियोजना के तहत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से कराई जा रही है। डिजाइन एंड बिल्ड कॉन्ट्रैक्ट के तहत होने वाले इस निर्माण कार्य के लिए बोली जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है। उसी दिन शाम 3:30 बजे बोलियां खोली जाएंगी।

हिंदी हिन्दु...