रांची, जून 4 -- रांची, संवाददाता। राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल परियोजना के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर रांची समाहरणालय पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से समाहरणालय परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेट बंद कर दिया गया। हालांकि लगभग 50 ग्रामीण समाहरणालय परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे। वहां उन्होंने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां रखने की मांग की। स्थिति को देखते हुए सदर एसडीओ कुमार रजत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार तथा भू-अर्जन पदाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी बातें सुनीं। यह भी पढ़ें- डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी बैठक में ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जिस भूमि पर ...