रांची, जून 23 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के नगड़ी मौजा की जमीन पर बन रहे रिम्स-2 के विरोध में नगड़ी गांव के रैयतों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण नगड़ी गांव की सीमा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रैयतों ने मांग की है कि सरकार या प्रशासन का कोई पदाधिकारी धरनास्थल पर आकर किसानों से वार्ता करे। ग्रामीणों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से सीधे वार्ता करना चाहते हैं, लेकिन अब तक प्रयास सफल नहीं हो सके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रिम्स टू के विरोध में धरना पर बैठे ग्रामीणों से मिले पूर्व टीएसी सदस्य यह भी पढ़ें- दिनारा में खेग्रामस-अभाकिमस का धरना प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स...