रांची, जुलाई 3 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि रिम्स-2 पर राज्य मंत्रिपरिषद की मुहर लग चुकी है। अब काम बहुत जल्द धरातल पर दिखाई देगा, ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। वीबी ग्राम जी को भी लागू किया जाएगा। जिस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी दी है, उसके अनुसार रिम्स-2 की स्थापना के लिए 4189 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। निर्माण बिरसा कृषि विवि, रांची की रिंग रोड में उपलब्ध लगभग 150.92 एकड़ भूमि पर दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, फैकल्टी-कर्मियों के आवास, खेल परिसर समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण होगा। ये सभी काम ढाई साल में पूरा कर लेना है। इसके अलावा एमबीबीएस, पीजी व पोस्ट पीजी की 200-200 सीटों का प्रावधान होगा।रिम्स 2 की जरूरत क्यों रांच...