रिम्स मेडिसिन एचओडी डॉ डीके झा हुए सेवानिवृत
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. डीके झा बुधवार को दीर्घकालीन सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर रिम्स प्रबंधन और मेडिसिन विभाग की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में निदेशक प्रो. डॉ. डीके सिन्हा, डीन प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ समेत विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे। निदेशक ने प्रो. डॉ. झा के चिकित्सा सेवा, शिक्षण और विभागीय जिम्मेदारियों में योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीन ने कहा कि संस्थान की पहचान समर्पित चिकित्सकों और शिक्षकों के योगदान से बनती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रिम्स में आज डॉ प्रशांत मरीजों को देंगे परामर्श चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.