रिम्स में 53 पदों पर संविदा बहाली, 31 को वॉक-इन इंटरव्यू
रांची, अगस्त 27 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में विभिन्न 53 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें ऑपरेशनल मैनेजर-हेल्थ इंश्योरेंस का एक, फ्लोर को-ऑर्डिनेटर के 12 और आरोग्य मित्र के 40 पद शामिल हैं। इसके लिए 31 अगस्त को रिम्स निदेशक कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 से 11 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता व अनुभव से जुड़े प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों और मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होगा। एक साल के अनुबंध पर होने वाली इस बहाली से जुड़ी जानकारी और आवेदन फॉर्म रिम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.