नई दिल्ली, जुलाई 3 -- राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रस्तावित सीट वृद्धि के अनुरूप आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि रिम्स में एमबीबीएस (यूजी) की सीटें 176 से बढ़ाकर 250, पीजी सीटें 180 से बढ़ाकर 275 तथा सुपर स्पेशियलिटी की सीटें 11 से बढ़ाकर 100 किए जाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को भेजा गया है। आवश्यक है कि प्रस्तावित सीट के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रस्ताव भेजने से पहले रिम्स में उपलब्ध वर्तमान संसाधनों और भविष...