साहिबगंज, जून 27 -- साहिबगंज। रिम्स में कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाण पर साहिबगंज जिला के एक परीक्षार्थी के दाखिला का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सीआइडी इस मामले की जांच सरगर्मी से कर रही है। सूत्रों ने बताया कि एमबीबीएस कोर्स में इस विद्यार्थी पर कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे रिम्स में दाखिला लेने का आरोप है। इसकी शिकायत रांची की एक आदिवासी छात्रा ने कुछ समय पहले तमाम आला अधिकारियों से लिखित रूप से की थी। यह भी पढ़ें- फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला झांसी से धरायाजांच प्रक्रिया सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित रूप से गलत तथ्य प्रस्तुत कर जिले के एक अंचल कार्यालय से उक्त प्रमाण पत्र को जारी कराया गया है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से उस विद्यार्थी के नाम जारी प्रमाण पत...