रिम्स में नेशनल सर्जन्स वीक पर स्वास्थ्य जागरुकता पर जोर
रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के जनरल सर्जरी विभाग की ओर से एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, झारखंड चैप्टर के सहयोग से मंगलवार को नेशनल सर्जन्स वीक आरंभ हुआ। कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शल्य चिकित्सा में उत्कृष्टता, व्यावसायिक विकास, जन-जागरुकता और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ पंकज बोदरा ने ओपीडी परिसर में आयोजित नुक्कड़ नाटक के साथ किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई। आयोजन के तहत 12 जून को रक्तदान शिविर, 13 जून को वॉकथॉन तथा 15 जून को सर्जनों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.