रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में रिम्स ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान ने गुरुवार को झारखंड के वंचित एवं जरूरतमंद नीट यूजी अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क नीट यूजी कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और संरचित कोचिंग उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग संस्थाओं तक नहीं पहुंच पाते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ रिम्स के निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रो डॉ राज कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर डीन डॉ डीके सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो डॉ शियो प्रिये समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक और अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे...