रांची, मार्च 22 -- रांची, संवाददाता। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में दवाओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों और परिजनों को बार-बार दवा खरीदने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल के निदेशक डॉ राजकुमार खुद मान रहे हैं कि व्यवस्था में कई स्तरों पर खामियां हैं। उन्होंने कहा कि रिम्स में भीड़ बहुत है, इसके अलावा तरह-तरह की अनियमितताएं हैं, बहुत प्रयास कर हम परेशानियों को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। दवा स्टोर में जो मेडिकल अफसर लगाई गई हैं, वो सही से काम नहीं कर रही हैं। दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सारी एसओपी बनाई जा चुकी है, मैनपावर दिया जा चुका है। जो दवा खत्म हो रही है, उसे छह महीने पहले ही खरीदारी कर लेने का प्रावधान है, पर ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कई सारी चीजें जो निकलकर आ रही हैं, उससे लग र...