रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मास्टर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) कोर्स के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिम्स प्रबंधन की ओर से प्रवेश परीक्षा से संबंधित सूचना विवरणिका जारी कर दी गई है। यह दो वर्षीय फुल टाइम कोर्स है, जिसका उद्देश्य अस्पताल प्रशासन के क्षेत्र के लिए कुशल एवं प्रशिक्षित पेशेवर तैयार करना है। रिम्स द्वारा जारी सूचना के अनुसार एमएचए कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। आवेदनों की स्क्रूटनी 27 दिसंबर को की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र 3 जनवरी से ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। एमएचए कोर्स की प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2026 (संभावित) को रिम्स परिसर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.