रांची, सितम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए अब प्रत्येक सोमवार को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी संचालित होगी। रिम्स प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी में मेडिसिन विभाग के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। ओपीडी में पेट और पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच और उपचार के लिए मरीजों को आवश्यक सलाह दी जाएगी। जरूरत के अनुसार, मरीजों की जांच कराने के साथ आगे के उपचार के लिए भी उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। रिम्स में गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, अपच, उल्टी, आंतों से जुड़ी परेशानी समेत पाचन तंत्र की अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीज इस ओपीडी का लाभ ले सकेंगे...