रांची, जनवरी 28 -- रांची, संवाददाता। बुक माई शो पोर्टल पर 4 और 7 फरवरी को अनुभव सिंह बस्सी और आचार्य प्रशांत के प्रस्तावित दो कार्यक्रमों का स्थल रिम्स ऑडिटोरियम दर्शाने पर प्रबंधन ने बुक माई शो को शिकायत भेजी है। रिम्स ने कहा, इन कार्यक्रमों से रिम्स का कोई संबंध नहीं है। बिना अनुमति ऑडिटोरियम को आयोजन स्थल दर्शाना अनधिकृत है। बता दें कि कार्यक्रम के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। रिम्स प्रबंधन ने लोगों ने कहा है कि वे स्वयं से आयोजन स्थल की पुष्टि कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...