रांची, जनवरी 19 -- रांची। विस्थापित फुटपाथ दुकानदार संघ की सोमवार को रिम्स परिसर में बैठक हुई। बैठक में संघ के अध्यक्ष राजू राम ने कहा कि पिछले 30-40 वर्षों से रिम्स परिसर में फुटपाथ दुकानदार दुकान लगाकर अपना जीवन‌यापन कर रहे हैं। एक महीने से रिम्स परिसर में फुटपाथ लगाने वाले दुकानदार को‌ हटा दिया गया है। जिससे दुकानदारों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। उनकी मांग है कि परिसर में लगाने वाले सभी दुकानदारों को स्थाई स्थान दिया जाए। मौके पर कार्तिक पासवान, राकेश कुमार, जिम्मी यादव, प्रमोद गुप्ता,रवि सिंह सौरभ कुमार, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...