रांची, सितम्बर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत बुधवार को राजकीय नेत्र अधिकोष एवं क्षेत्रीय नेत्र संस्थान रिम्स (रिओ) ने नेत्रदाता 20 परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिम्स निदेशक डॉ डीके सिन्हा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ हिरेंद्र बिरुआ, स्टेट ब्लाइंडनेस कंट्रोल ऑफिसर डॉ पंकज कुमार और रिओ के एचओडी डॉ सुनील कुमार ने किया। मौके पर नेत्रदान के लिए परिवारों को प्रेरित करने और मृत्यु के बाद कॉर्निया संग्रह में मदद करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का भी सम्मान किया गया। मौके पर एचओडी सुनील कुमार ने लोगों में नेत्रदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- नेत्रदान के लिए प्रेरित किया रिम्स निदेशक ने नेत्रदाता परिवारों के प्रति आभार जताते हुए नेत्रदान और ...