रांची, अप्रैल 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इस कड़ी में बुधवार को करमटोली चौक से रिम्स चौक व सर्जना चौक से डंगरा टोली चौक तक निगम की इंफोर्समेंट टीम की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान करमटोली चौक से रिम्स चौक तक एक ठेला, एक गुमटी, एक डिस्प्ले बोर्ड व बांस-बल्ली जब्त किए गए। अतिक्रमण के खिलाफ Rs.15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। सड़क किनारे बांस-बल्ली व प्लास्टिक से बनाए गए अवैध अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। सर्जना चौक से डंगरा टोली चौक तक चार लोहे के काउंटर, तीन फोल्डिंग बेड, एक लोहे का टेबल, बेंच व अन्य सामान जब्त करते हुए अवैध संरचनाओं को हटाया गया। यह भी पढ़ें- अस्पताल रोड और मेन बाजार में हटाया अतिक्रमण नगर निगम द्वारा संबंधित व्यक्तियों को सख्त च...