रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निदेशक प्रो डॉ राजकुमार ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन में कई शाखाओं के कर्मचारी दोपहर 2:30 बजे तक अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। निरीक्षण के क्रम में स्थापना शाखा, लेखा, प्रोक्योरमेंट, छात्र व आगत-निर्गत शाखा, सीएसआरडी एवं निदेशक कोषांग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में तैनात कर्मियों की अनुपस्थिति सामने आई। इस पर निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। निदेशक प्रो डॉ राजकुमार ने स्पष्ट कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार व लापरवाही पर प्रहार, चौकीदार समेत दो बर्खा...