रांची, मई 26 -- रांची। रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े चर्चित फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बढ़ाईक की जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी की विशेष अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 3 जून की तिथि निर्धारित की है। दोनों आरोपी को एसीबी ने 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। एसीबी के अनुसार आरोपियों ने आपसी मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दर्शाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी। यह भी पढ़ें- अनपढ़ आदिवासी महिला को मोहरा बनाकर बेची गई थी RIMS की जमीन, बड़ा खुलासा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...