रांची, मई 12 -- रांची। बहुचर्चित रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी राजेश झा और चेतन बड़ाइक की जमानत याचिका पर एसीबी ने अदालत में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। वहीं, सुमित्रा बड़ाइक की अग्रिम जमानत याचिका पर भी एसीबी की ओर से जवाब प्रस्तुत किया गया। अब तीनों याचिकाओं पर 14 मई को सुनवाई होगी। जबकि, राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक की जमानत पर 13 मई को सुनवाई होगी। दोनों ने 11 मई को जमानत की गुहार लगाई है। मामले में एसीबी ने 7 अप्रैल को राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी ने आपसी मिलीभगत से रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की। यह मामला वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिस पर अवैध रूप से अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना ...