निशि कान्त, जुलाई 6 -- रिम्स की अधिग्रहित सरकारी जमीन को फर्जी दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी हाथों में पहुंचाने के बहुचर्चित मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चार आरोपियों के खिलाफ एसीबी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में राज किशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक (दोनों भाई), राजेश कुमार झा और चैतन कुमार के नाम हैं। चारों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एसीबी का दावा है कि मामले में कई अन्य सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, बिल्डर और निजी व्यक्तियों की भूमिका की जांच अभी जारी है। उनके खिलाफ भी जल्द पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। एसीबी की जांच में सामने आया है कि रिम्स के लिए अधिग्रहित मोरहाबादी की करीब 60 डिसमिल सरकारी जमीन को सुनियोजित षड्यंत्र के तहत फर्जी वंशावली, कूटरचित दस्तावेज और सरकारी अभिलेखों में हेरफेर क...