रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स की अधिग्रहित जमीन की रजिस्ट्री करने वाले अधिकारियों पर आदिवासी बचाओ मोर्चा ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को सिरमटोली में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कार्रवाई का समर्थन किया। कहा कि जिन भूमिहरी खुटकट्टी जमीन पर कब्जा हो रहा है, वैसी धार्मिक जमीन को चिह्नित कर मोर्चा कार्रवाई करेगा। वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा डहर 2.0 ऐप से किए जा रहे जनगणना कार्य में कथित आपत्तिजनक प्रक्रिया का विरोध किया गया। पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने आदिवासियों के कॉलम कोड के बिना जनगणना कार्य होने पर केंद्र का विरोध किया। उन्होंने कॉलम कोड पुनस्थार्पित करने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर आदिवासी जनपरिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, रमेश उरांव, आकाश ...