रिम्स की नर्स को बाइक सवार ने मारी टक्कर, आईसीयू में भर्ती
रांची, जून 6 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हेहल डीएवी स्कूल के पास मंगलवार को सड़क हादसे में रिम्स में कार्यरत नर्स अंजू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 2 जून को ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात बाइक सवार ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले देवकमल अस्पताल और फिर गंभीर हालत में देवनिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पति अवधेश कुमार ने शनिवार को रातू थाना में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.