रांची, जुलाई 17 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में 21 जुलाई को गवर्निंग बॉडी (जीबी) की बैठक होगी। नए निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। इसमें प्रशासनिक, शैक्षणिक व चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय होने की उम्मीद है। रिम्स सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने, उपकरणों की उपलब्धता, मानव संसाधन, शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थान के विकास से जुड़े कई मुद्दे एजेंडे में शामिल किए गए हैं। पिछली जीबी बैठकों में लंबित रह गए प्रस्तावों पर भी चर्चा कर निर्णय लिया जा सकता है।निदेशक ने कहा कि यह उनके कार्यकाल की पहली गवर्निंग बॉडी बैठक है। उन्होंने...