रांची, जुलाई 18 -- रांची, संवाददाता। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को रिम्स स्थित आश्रयगृह का निरीक्षण कर व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में उन्होंने आश्रयगृह की दोनों लिफ्ट को बंद पाया। कॉरिडोर में पानी जमा था और कैंटीन में भोजन की कीमतों पर भी नाराजगी जताई। कहा कि गरीबों के लिए बने आश्रयगृह में भोजन सस्ते दर पर मिलना चाहिए। सेठ ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से रिम्स की व्यवस्था सुधारने की अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों और उनके परिजनों को सम्मानजनक माहौल और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को आश्रयगृह की व्यवस्था की समीक्षा कर जल्द सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रिम्स में मरीजों को राहत, खाने की ट्रॉलियों के लिए बदली व्यवस्था उन्हो...