रिमोट सेंसिंग से विकास योजनाओं की होगी निगरानी
जौनपुर, सितम्बर 19 -- जौनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर, लखनऊ की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में अधिकारियों को रिमोट सेंसिंग, जीआईएस और जीपीएस तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई। रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन्स सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एमएस यादव और नरेंद्र कुमार तथा परियोजना वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार मिश्रा और सूरज बडजात्या ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत तैयार जिलेवार डिजिटल डाटाबेस का प्रस्तुतीकरण किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि इन तकनीकों का इस्तेमाल कृषि, राजस्व, भू-संरक्षण, जल-संरक्षण, प्राकृतिक आपदा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सिंचाई, सड़क, वन समेत विभिन्न विभागों के कार्यों में किया जा सकता है। अधिकारियों को भुवन पोर्टल और प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.