बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। बसी गांव में किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए पहुंचे लोगों ने घटतौली की। पहले किसानों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। किसानों का आरोप है कि ये लोग रिमोट के जरिए गेहूं की घटतौली कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वह उनसे पूछताछ करने में लगी है। गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं-चावल की खरीद करने वाले लोगों का गिरोह जिले में सक्रिय है। इन लोगों ने अपने पास जुगाड़ के तौल कांटे रखे हुए है। कुछ ने तो मशीन में गड़बड़ी करवाई हुई है और कुछ लोग रिमोट के जरिए घटतौली कर लोग को चपत लगा रहे है। बसी गांव में इन लोगों के पास से ग्रामीणों ने रिमोट वाला तौल कांटा पकड़ा। किसानों का आरोप है गेहूं की तौल करते समय रिमोट से तौल में गड़बड़ी करते थे। संदेह होन...