देवघर, अक्टूबर 3 -- देवघर। देवघर रिमांड होम में एक किशोरी की तबीयत उस समय बिगड़ गयी, जब वहां रहने वाली अन्य किशोरियों ने कथित तौर पर उसके ऊपर भूत आने की बात कहकर भूत झारने के क्रम में उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर रिमांड होम प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद रिमांड होम प्रभारी ने किशोरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के संबंध में रिमांड होम प्रबंधन की ओर से फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी है। सूत्रों के अनुसार घटना दो दिन पहले की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि रात के समय रिमांड होम में एक किशोरी के साथ कुछ असामान्य होने की बात अन्य किशोरियों के बीच फैल गयी। उसके बाद उसके ऊपर भूत आने की चर्चा होने लगी।...